नादौन में दीपावली के अवसर पर प्रदूषण रहित पटाखों का करें प्रयोग : नगर पंचायत सचिव

नादौन नगर पंचायत के सचिव हर्षित शर्मा ने शहर वासियों से आग्रह किया है कि वह स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली की शपथ लेकर घर में इको फ्रेंडली दिवाली मनाएं।

Nov 10, 2023 - 18:11
Nov 10, 2023 - 18:12
 0  270
नादौन में दीपावली के अवसर पर प्रदूषण रहित पटाखों का करें प्रयोग : नगर पंचायत सचिव

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

रूहानी नरयाल। नादौन

नादौन नगर पंचायत के सचिव हर्षित शर्मा ने शहर वासियों से आग्रह किया है कि वह स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली की शपथ लेकर घर में इको फ्रेंडली दिवाली मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु डिजिटल दिवाली को बढ़ावा देना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले दिनों से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था वह काफी चिंता जनक है। इसलिए अपने वातावरण को शुद्ध रखने हेतु पर्यावरण संरक्षित एवं प्रदूषण रहित दिवाली का त्यौहार मनाया जाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हर्षित शर्मा ने कहा कि हम सबको स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली की शपथ लेकर धूमधाम से यह त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह प्रदूषण रहित पटाखों का ही प्रयोग करें और सरकार व प्रशासन द्वारा तय समय सीमा रात 8 से 10 बजे तक ही प्रदूषण रहित पटाखे चलाएं। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि प्रशासन द्वारा तय स्थल खरीड़ी मैदान में ही पटाखों की बिक्री करें। क्योंकि बाजरों या भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसलिए नियमों का पूरी तरह पालन करके प्रशासन का सहयोग करें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0