स्कूल अध्यापक के तबादले से गुस्साए ग्रामीण, 4 घंटे तक नहीं खुलने दिया स्कूल का ताला

स्कूल अध्यापक के तबादले से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को नादौन के प्राथमिक स्कूल रघाड का ताला करीब 4 घंटे तक नहीं खोलना दिया।

Aug 24, 2024 - 18:50
 0  351
स्कूल अध्यापक के तबादले से गुस्साए ग्रामीण, 4 घंटे तक नहीं खुलने दिया स्कूल का ताला

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

स्कूल अध्यापक के तबादले से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को नादौन के प्राथमिक स्कूल रघाड का ताला करीब 4 घंटे तक नहीं खोलना दिया। ग्रामीण अध्यापक का तबादला रद्द करने की मांग पर अड़े थे। इस दौरान खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा सहित नायब तहसीलदार भी मौक़े पर बारी बारी पहुंचे परंतु लोग टस से मस नहीं हुए। अंत में अधिकारियों के आश्वासन तथा पुलिस के सहयोग से ताला खोला गया। 

शनिवार सुबह 8:30 बजे ही लोग स्कूल गेट पर जमा हो गए और उन्होंने स्कूल प्रभारी बोधराज सहित अध्यापकों को ताला नहीं खोलने दिया। लोग स्कूल के अध्यापक विजय कुमार के तबादले से रोषित थे। लोगों ने बताया कि विजय कुमार को स्कूल में आए हुए डेढ़ वर्ष ही हुआ है और उनके प्रयास से स्कूल के बच्चों की संख्या 4 से 40 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं स्कूल के दो बच्चे नवोदय में भी सेलेक्ट हुए हैं तथा एक कमरे वाले स्कूल में अब तीन और कमरे बन गए हैं। स्कूल की चार दिवारी भी हो गई है इसलिए वह इतने अच्छे अध्यापक को यहां से जाने नहीं देंगे। उनकी मांग थी कि विजय कुमार के तबादला आदेश तुरंत रद्द किए जाएं। 

इसके बाद मौक़े पर पहुंचे बीपीओ रीता देवी का भी जब लोगों ने कहना नहीं माना तो उपनिदेशक मौक़े पर पहुंचे, परंतु लोग नहीं माने। इसके बाद नायब तहसीलदार नादौन पुलिस सहित मौक़े पर पहुंचे। समस्त अधिकारियों के प्रयास से दोपहर 1:00 बजे के बाद लोगों ने ताला खोलने दिया। इस दौरान स्कूल के बच्चे भी बाहर बैठे रहे। बीपीओ रीता देवी ने बताया की विस्तृत रिपोर्ट विभाग को भेजी जा रही है। वहीं उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग अशोक कुमार ने बताया कि लोगों को मौका पर पहुंचकर समझाया गया जिसके बाद उन्होंने ताला खोलने दिया। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0