134 रक्त वीरों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

घुमारवीं उपमण्डल के तहत रिम्पी नेकी सेवा समिति बधाघाट द्वारा सोमवार को आठवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Aug 27, 2024 - 14:50
 0  279
134 रक्त वीरों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अभिषेक सेठी। डंगार

घुमारवीं उपमण्डल के तहत रिम्पी नेकी सेवा समिति बधाघाट द्वारा सोमवार को आठवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में करीब 134 रक्तवीरों ने रक्त दान किया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन बधाघाट निवासी राजेश पटियाल उनकी बेटी रिंकी पटियाल की याद में करवाते आ रहे हैं। इस रक्तदान शिविर में स्थानीय बजरंग दल युवक मंडल के साथ-साथ महिला मंडल कठलग भी अपना अहम योगदान देते आ रहे हैं।

गौर हो कि करीब आठ वर्ष पहले बधाघाट गांव की रिम्पी पटियाल का महज 14 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 26 अगस्त को रिंकी पटियाल की पुण्यतिथि मनाई जाती है।रिम्पी पटियाल बीमारी से ग्रस्त थी। रिम्पी के निधन के बाद परिजनों सहित अन्य लोगों ने रिम्पी सेवा समिति का गठन किया। जिसके बाद लगातार हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही समिति द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जाता रहा है। सोमवार को बधाघाट में आयोजित हुए रक्तदान शिविर में गांव के लोगों ने भरपूर सहयोग किया। रक्तदान महादान को सार्थक करते हुए पुरुषों सहित महिलाओं व युवतियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रक्त दान किया। इस दौरान सेवा समिति द्वारा फल, दूध, जूस बांटा गया। इस मौके पर राजेश पटियाल ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। यह केवल मानव ही दे सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए इससे हम किसी की भी जान बचा सकते हैं।

इस मौके पर समिति की तरफ से रक्तदान करने वाले सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर राजेश पटियाल, सुरेश पटियाल सहित स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऐम्स अस्पताल बिलासपुर की टीम और बिलासपुर अस्पताल की टीम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0