नादौन बाल स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल नादौन में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया।

Jan 23, 2024 - 20:36
 0  252
नादौन बाल स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

रूहानी नरयाल। नादौन 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल नादौन में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी की हॉस्पिटल कल्याण समिति की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को इन वार्षिक परीक्षाओं में पूरी लगन से मेहनत करने को कहा। उन्होंने अध्यापकों से भी आग्रह किया कि आजकल पढ़ाई के दिनों में बच्चों से ज्यादा मेहनत करवाई ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य दिली मोहम्मद ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत एक करोड़ 10 लख रुपए की धनराशि के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान राज्य प्रदूषण बोर्ड के सदस्य शमी सोनी ने नादौन के विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर कमलेश ठाकुर ने बोर्ड परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट प्रदान किया। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर सिटी ट्रांसपोर्ट बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के निदेशक डिंपल कटोच, निदेशक कांगड़ा बैंक मोती जोशी, राजीव जसल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष रीना देवी, बीरबल राव, संतोष संधू, कपिल शर्मा, बलदेव चौधरी, कमल कम्मी, संदीप जैन, सरदारी लाल, कांता चौधरी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0