3 नवंबर से शुरू होगी एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप, देश-विदेश की 24 टीमों ने करवाया पंजीकरण 

3 नवंबर से नादौन में एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है। इसका शुभारंभ पर्यटन विभाग के चैयरमैन रघुवीर बाली करेंगे।

Nov 1, 2023 - 17:05
 0  198
3 नवंबर से शुरू होगी एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप, देश-विदेश की 24 टीमों ने करवाया पंजीकरण 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल।  नादौन

3 नवंबर से नादौन में एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है। इसका शुभारंभ पर्यटन विभाग के चैयरमैन रघुवीर बाली करेंगे। नादौन में पत्रकारों से बात करते हुए एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के तत्वाधान में करवाई जा रही इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश-विदेश की कुल 24 टीमों ने पंजीकरण करवा लिया है, जबकि अभी कुछ और टीमों द्वारा पंजीकरण करवाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ नादौन के रामलीला मैदान में होगा। पतन से चंबा पतन तक करीब 12 किलोमीटर के ट्रैक को इसके लिए चुना गया है। 
उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे रघुवीर बाली हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता आरंभ करेंगे। जिसमें सबसे पहले महिला मैराथन होगी, जबकि एक से चार बजे तक अभ्यास सत्र होगा। उन्होंने बताया कि कजाकिस्तान की महिला, पुरुष व मिक्स दो टीमें जबकि नेपाल और भूटान की महिला, पुरुष तथा मिक्स तीन टीमें, कर्नाटक, असम, सिक्किम, उत्तराखंड की तीन तीन तथा पर्वतारोही संस्थान मनाली की महिला, पुरुष व मिक्स दो टीमें इसमें भाग ले रही हैं। इसके अलावा भारतीय सेना पुरुष की तीन, भारतीय वायुसेना, जम्मू कश्मीर, असम व सिक्किम पंजाब तथा हिमाचल राफ्टिंग संगठन की पुरुषों की एक-एक टीम इसमें भाग ले रही है।
 उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल तथा कर्नाटक राज्य की सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनके ठहरने की व्यवस्था नादौन, ज्वालामुखी तथा हमीरपुर के होटलो में की गई है। चंदेल ने बताया कि खिलाड़ियों के आने का सिलसिला आरंभ हो चुका है। जिनका स्वागत पारंपरिक ढंग से तिलक लगाकर किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0