राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादाैन में एथलेटिक्स मीट का आयोजन, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने लिया भाग 

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादाैन में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गौतम ने शिरकत की।

Dec 22, 2023 - 21:52
 0  234
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादाैन में एथलेटिक्स मीट का आयोजन, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने लिया भाग 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादाैन में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गौतम ने शिरकत की। स्पोर्ट्स क्लब समन्वयक प्रो करनैल सिंह पठानिया ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया एवं प्रतियोगिता परिचय प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गौतम ने छात्रों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया और इस मीट के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। 
इसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, जेवलिन थ्रो, शार्ट पुट, डिसकस थ्रो, लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर ईशा, द्वितीय स्थान पर नेहा पटियाल और तृतीय स्थान पर कृतिका रही और छात्र वर्ग में आर्यन परमार, विवेक और अक्षय क्रमशः प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर रिया ठाकुर, द्वितीय स्थान पर ईशा और तृतीय स्थान पर पायल शर्मा रही और छात्र वर्ग में साहिल, करन और साहिल क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर ईशा , द्वितीय स्थान पर पायल शर्मा और तृतीय स्थान पर कृतिका रही और छात्र वर्ग में अंशुल धीमान, साहिल और साहिल क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में छात्रा वर्ग में नेहा, ईशा और रिया ठाकुर क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं और छात्र वर्ग में आर्यन परमार, दिव्यांशु और अतुल मिन्हास ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
लम्बी कूद मे छात्र वर्ग मे आर्यन परमार, भानु परमार और शुभम शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, और छात्रा वर्ग मे कृतिका, ईशा और रिया ठाकुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 
शॉटपुट में छात्राओं में रिया ठाकुर, नैन्सी और नेहा पटियाल ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया और छात्र वर्ग में अमित कुमार, आर्यन परमार और रोहित  क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में छात्र वर्ग में आर्यन, सौरभ और अमित क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। छात्रा वर्ग मे रिया ठाकुर, आरुषि और नेहा पटियाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
जैवलिन थ्रो छात्र वर्ग में विवेक, शिवम शर्मा और अभिषेक पटियाल क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने में सक्षम रहे और छात्रा वर्ग में नेहा पटियाल, श्रेया, नैन्सी ने क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई दी। सभी विजेताओं को शिक्षकों ने पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0