मिहाड़ा स्कूल में मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना की हुई शुरुआत

राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना की शुरुआत की गई।

Aug 28, 2024 - 16:18
 0  279
मिहाड़ा स्कूल में मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना की हुई शुरुआत

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अभिषेक सेठी। डंगार चौक

राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना की शुरुआत की गई। हिमाचल प्रदेश में सत्र 2024- 25 से सरकारी पाठशालाओं में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण में बृद्धि करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना को शुरू किया गया। इसके आदेश प्राप्त होने के पश्चात राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा शिक्षा खंड घुमारवीं प्रथम जिला बिलासपुर में इस योजना को विधिवत शुरू किया गया। विद्यालय स्तर पर इस योजना का शुभारंभ मुख्य अध्यापिका प्रेमलता की देखरेख में किया गया । विद्यालय में कार्यरत अध्यापक खूब सिंह ने बच्चों को इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस योजना को विद्यालय स्तर पर लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया । 

विद्यालय स्तर पर इस योजना के लागू होने से बच्चों के शारीरिक विकास और पोषण में वृद्धि होगी। जैसे की कहावत है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन बसता है इसलिए विद्यालयों में इस योजना के शुरु होने से बच्चों को स्वास्थ्य लाभ तो होगा ही लेकिन उससे उनके बौद्धिक विकास में भी वृद्धि होगी। इस योजना को शुरू करने के लिए अभिभावकों में भी उतना ही उत्साह है जितना बच्चों और अध्यापकों में। विद्यालय परिवार की तरफ से समस्त स्कूल प्रबंधन समिति, अध्यापक वर्ग एवं बच्चों ने हिमाचल प्रदेश सरकार का इस योजना को लागू करने के लिए धन्यवाद किया ।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूजा शर्मा , पूजा कुमारी , रीना कुमारी , देव कांति कल्पना , पूजा देवी , अंजना कुमारी, पिंकी देवी, विक्रम, रितिका ,ममता कुमारी ,प्रियंका ,ममता ,रुचिका ,ममता शर्मा और समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0