ढगवार-बाघनी और चैतड़ू व बगली की 4 कूहलें जाइका प्रोजेक्ट में शामिल : देवेंद्र जग्गी

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला विधानसभा हलके के हजारों लोगों को बड़ी सौगात प्रदान कर दी है।

Jan 29, 2025 - 17:43
 0  198
ढगवार-बाघनी और चैतड़ू व बगली की 4 कूहलें जाइका प्रोजेक्ट में शामिल : देवेंद्र जग्गी

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला विधानसभा हलके के हजारों लोगों को बड़ी सौगात प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की जनता से किए वादे को पूरा करते हुए चार कूहलों को जाइका परियोजना में शामिल किया है। इससे करीब 25 हजार कनाल जमीन सिंचित होगी। यह जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता व धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने मीडिया को लैटर जारी करते हुए बताया कि इन कूहलों के नाम साब कूहल, डगुल कूहल, मोमण कूहल व जमघट कूहल हैं। साब कूहल सिद्धबाड़ी क्षेत्र में मनूणी खड्ड से निकलती है। बाघणी समेत निचले हजारों कनाल क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान करते हुए यह कूहल मनूणी खड्ड की सहायक खड्डों के जरिए फिर से उसी में समा जाती है। इस कूहल के जाइका में बनने से हजारों किसानों को समय पर सिंचाई के अलावा पर्यावरणीय संतुलन कायम होगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने आगे बताया कि ढगवार के निकट मांझी खड्ड से निकलने वाली डगुल कूहल ढगवार, घणा, अनसोली आदि क्षेत्रों की हजारों कनाल जमीन को सिंचित करती है। मांझी से निकलने के बाद यह घुरलू नाला को रिचार्ज करती है। वहां से यह कूहल के जरिए कई क्षेत्रों को 12 माह सिंचित करती है। इस कूहल को भी जाइका प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसी कूहल के साथ घुरलू नाला से मोमण कूहल निकलती है। इस कूहल से बगली, घणा, अनसोली, जमानाबाद तक छह हजार कनाल से ज्यादा जमीन सिंचित होती है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने आगे बताया कि चैतड़ू पंचायत के तहत चरान खड्ड से निकलने वाली जमघट कूहल को भी जाइका परियोजना में शामिल किया गया है। यह कूहल चैतड़ू पंचायत के वार्ड एक बनवाला क्षेत्र से चरान खड्ड से निकलते हुए चैतड़ू में हजारों कनाल जमीन को सिंचित करती है। उसके बाद यह सराह खड्ड को रिचार्ज करते हुए ढुगियारी तक अपना पानी पहुंचाती है। कई हजार कनाल जमीन इस पर निर्भर है। देवेंद्र जग्गी ने इन कूहलों की दशा सुधारने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0