डॉक्टर तैनात तो कर दिए लेकिन वेतन के साथ- साथ अन्य सुविधाएं देना भूल गई सरकार 

नादौन में कुछ समय पहले सरकार द्वारा 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों के तैनाती तो कर दी गई थी परंतु तीन महीने से यह विशेषज्ञ अपने बेसिक वेतन का इंतजार कर रहे हैं।

Oct 31, 2023 - 18:36
 0  216
डॉक्टर तैनात तो कर दिए लेकिन वेतन के साथ- साथ अन्य सुविधाएं देना भूल गई सरकार 

Videos

View All
शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

रूहानी नरयाल।  नादौन

नादौन में कुछ समय पहले सरकार द्वारा 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों के तैनाती तो कर दी गई थी परंतु तीन महीने से यह विशेषज्ञ अपने बेसिक वेतन का इंतजार कर रहे हैं। शायद विभाग इन्हें वेतन देना ही भूल गया है। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत इन्हें तैनात तो कर दिया गया, परंतु 3 माह से इन चिकित्सकों को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग वेतन नहीं दे पाया है। इतना ही नहीं नादौन अस्पताल परिसर में उनके ठहरने के लिए व्यवस्था तक नहीं है, जिसके कारण यह अपने स्तर पर किराए के भवन लेकर रह रहे हैं। अस्पताल भवन में ओपीडी के दौरान इन्हें बैठने तक की उचित सुविधा नहीं है। एक कमरे में दो दो डॉक्टर बिठाए जा रहे हैं, जिससे रोगियों को भी कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और इन कमरों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। गौर हो कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के निर्देशानुसार कुछ समय पहले ही यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई थी, ताकि क्षेत्र भर के लोगों को राहत मिल सके और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सके। परंतु इन चिकित्सकों को विभाग द्वारा 3 माह से वेतन न उपलब्ध करवाने से विशेषज्ञों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में बी एम ओ डॉक्टर केके शर्मा ने बताया कि आवास परिसरों की मरम्मत करवाई जा रही है और शीघ्र इन्हें डॉक्टर को आवंटित किया जाएगा। वेतन बारे उन्होंने बताया की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0