केयर करना तो दूर, हिमकेयर योजना से वंचित कर दी जनता: इंद्रदत्त लखनपाल

प्रदेश सरकार खुद तो जनता की केयर करने में नाकाम साबित हुई है, ऊपर से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुरू की गई हिमकेयर योजना से भी प्रदेशवासियों को सुक्खू सरकार ने महरूम कर दिया है।

Jul 31, 2024 - 10:36
 0  306
केयर करना तो दूर, हिमकेयर योजना से वंचित कर दी जनता: इंद्रदत्त लखनपाल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

अनिल कपलेश। बड़सर  

 प्रदेश सरकार खुद तो जनता की केयर करने में नाकाम साबित हुई है, ऊपर से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शुरू की गई हिमकेयर योजना से भी प्रदेशवासियों को सुक्खू सरकार ने महरूम कर दिया है। यह आरोप बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्र दत लखनपाल ने बुधवार को जारी प्रैस बयान में लगाए हैं।

इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि आयुष्मान योजना से छूटे लोगों को कैशलैस उपचार की सुविधा हेतु पूर्व जयराम सरकार ने हिमकेयर योजना शुरू की थी। वर्तमान सुक्खू सरकार ने हिमकेयर कार्ड को निजी अस्पतालों में बंद कर दिया है।

प्रदेश सरकार के इस आदेश को तुगलकी फरमार करार देते हुए इन्द्र दत लखनपाल ने कहा कि सरकार के निर्णय अनुसार अब सरकारी कर्मचारियों को भी हिमकेयर का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही कहती आ रही है कि सुक्खू सरकार कर्मचारी व जन विरोधी है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सरकार ने खुद कर्मचारी वर्ग के लिए हिमकेयर योजना को प्रतिबंधित करके दे दिया है। राकेश शर्मा ने कहा कि सत्ता संभालते ही वर्तमान सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद कर दिया। जनहितैषी होने का राग अलापने वाली वर्तमान सुक्खू सरकार ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमकेयर योजना को सुक्खू सरकार ने इसलिए बंद किया, क्योंकि इसे जयराम सरकार ने शुरू किया है, ऐसा करके कांग्रेस ने राजनीतिक द्वेष भावना से कार्य करने की अपनी मंशा दर्शा दी है।

इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश के भीतर और बाहर 292 अस्पतालों में हिमकेयर की सुविधा दी जा रही थी, जिनमें 141 निजी अस्पताल थे। हिमकेयर की सरकारर पर अभी भी 370 करोड़ की देनदारी लंबित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जनता को सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे खोखले साबित हो चुके हैं। जनता को भी अपनी गलती का एहसास होने लगा है तथा लोग अब जयराम सरकार के कार्यकाल को याद करने लगे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0