रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ग्राम पंचायत बसारल में किया वित्तीय समावेशन कार्यक्रम

सोमवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत नादौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसारल में वितीय साक्षरता केन्द्र (सी एफ एल) का पंचायत स्तरीय कैंप लगाया गया।

Dec 18, 2023 - 19:03
 0  306
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ग्राम पंचायत बसारल में किया वित्तीय समावेशन कार्यक्रम

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

सोमवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत नादौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसारल में वितीय साक्षरता केन्द्र (सी एफ एल) का पंचायत स्तरीय कैंप लगाया गया। भारत सरकार द्वारा आम लोगों  के उत्थान के लिए चलाई जा रही बैंक व बीमा संबंधी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए और इनका लाभ दिलाने के लिए इस वितीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, और एटीएम कार्ड दुर्घटना बीमा और स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी कार्यक्रम की सेंटर हेड रेखा गौतम व ब्लॉक समन्वयक अंजना द्वारा दी गई। इसके साथ सूक्ष्म बीमा के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। जिला की सभी बैंकों द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश पर सभी बैंकों के सहयोग से इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। इस कैंप में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया जिसमें पंचायत प्रधान, उप प्रधान व सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। वित्तीय साक्षरता केंद्र हमीरपुर ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0