कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा में मधुमक्खी पालन पर पांच दिवसीय शिविर का हुआ समापन

कृषि विज्ञान केंद्र, कांगड़ा के मुख्यालय में मधुमक्खी पालन पर 27 से 31 अगस्त 2024 तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।

Aug 31, 2024 - 16:02
 0  234
कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा में मधुमक्खी पालन पर पांच दिवसीय शिविर का हुआ समापन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

कृषि विज्ञान केंद्र, कांगड़ा के मुख्यालय में मधुमक्खी पालन पर 27 से 31 अगस्त 2024 तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में जिला के 43 किसानों व राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को वैज्ञानिक विधि से मधुमक्खी पालन के तौर तरीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मधुमक्खी पालन शोध केंद्र नगरोटा बगवां के प्रधान वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र शर्मा ने वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन पर विस्तृत जानकारी दी। 

केंद्र के प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने इस प्रशिक्षण में आए हुए प्रतिभागियों को केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी व उनसे आह्वान किया कि प्रशिक्षण उपरांत वे मधुमक्खी पालन को एक व्यवसाय के रूप में अपनाएँ । केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नीतू शर्मा ने शहद के मूल्य-वर्धन पर अपने विचार रखे व वैज्ञानिक डॉ दीप कुमार ने आए हुए प्रशिक्षुओं को तिलहनी फसलों की पैदावार को बढ़ाने में मधुमक्खियां पालन के उपयोग पर अवगत करवाया। 

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मुख्यालय से आए हुए तकनीकी अधिकारी संजीव परमार ने मधुमक्खी पालन पर व्यावहारिक ज्ञान दिया। इसी कड़ी में प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में प्रतिभागियों को मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र नगरोटा बगवा में भ्रमण भी करवाया गया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों व वैज्ञानिकों में प्रतिक्रिया सत्र का आयोजन किया गया तथा उन्हें प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0