कांग्रेस की वजह से है हर्ष महाजन का वजूद: राजेश धर्माणी

सुक्खू सरकार के मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा के सांसद हर्ष महाजन को नसीहत देते हुए कहा है कि उनका आज जो भी वजूद है

Nov 19, 2024 - 14:12
 0  360
कांग्रेस की वजह से है हर्ष महाजन का वजूद: राजेश धर्माणी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश। बड़सर

सुक्खू सरकार के मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा के सांसद हर्ष महाजन को नसीहत देते हुए कहा है कि उनका आज जो भी वजूद है, वह कांग्रेस की वजह से ही है। वह कांग्रेस के नेता थे और कांग्रेस ने ही उनको मान सम्मान दिया है। अभी वह नए-नए भाजपा में गए हैं, इसलिए वह उनके नेताओं को इंप्रेस करने के लिए कुछ भी बोल देते हैं। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एसेट हैं। यही वजह है कि यहां पर भाजपा ने ऑपरेशन लोटस चलाया और प्रदेश की जनता ने उसे फेल कर दिया। उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस को पूरा समर्थन दिया है।

यही वजह है कि आज हर्ष महाजन जैसे नेता हतोत्साहित हैं और कुछ भी बोल रहे हैं। प्रदेश के सांसदों को प्रदेश के हित में बात करनी चाहिए। हिमाचल के हितों की पैरवी दिल्ली में करनी चाहिए, ताकि प्रदेश के लिए ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सके।

बिलासुपर की जनता खुश

राजेश धर्माणी ने कहा कि यह बिलासपुर की जनता के लिए खुशी की बात है कि सरकार का जश्र वहां पर हो रहा है। इसमें सरकार बताएगी कि उसने दो साल तक क्या कुछ किया है और अगले तीन साल का रोडमैप भी जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में होने वाले इस जश्न के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पार्टी व सरकार पूरी तरह से मैदान में डट जाएगी। यह कहलूर क्षेत्र में 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

बिजली बोर्ड में होंगे सुधार

राजेश धर्माणी उस कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष हैं, जो बिजली बोर्ड में सुधार करने को लेकर काम कर रहे हैं। सुझावों की सूची तैयार हो चुकी है और जल्दी ही सरकार को इसे सौंपा जाएगा। प्रदेश की जनता और उद्योगों को सस्ती बिजली दी जाए, इसको लेकर छोटे-छोटे प्रभावी कदम उठाने की कोशिशें सरकार कर रही है। बिजली बोर्ड में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सरकार ओपीएस देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0