पेपर लीक मामले में 80% उपकरणों की जांच पूरी: एजेंसी को सौंपी रिपोर्ट, वॉयस मैचिंग-हार्ड डिस्क-फोन-लैपटॉप की जांच

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पेपर लीक मामले से संबंधित मामलों में स्टेट फोरेसिंक लैब की ओर से 80 प्रतिशत उपकरणों की जांच पूरी करके संबंधित जांच

Nov 27, 2023 - 11:44
 0  189
पेपर लीक मामले में 80% उपकरणों की जांच पूरी: एजेंसी को सौंपी रिपोर्ट, वॉयस मैचिंग-हार्ड डिस्क-फोन-लैपटॉप की जांच

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा।  कांगड़ा 
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पेपर लीक मामले से संबंधित मामलों में स्टेट फोरेसिंक लैब की ओर से 80 प्रतिशत उपकरणों की जांच पूरी करके संबंधित जांच एजेंसी को सौंप दी है। क्षेत्रीय फोरेसिंक विज्ञान प्रयोगशाला, धर्मशाला में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से संबंधित मामलों में उपकरणों व दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली गई है, जबकि मंडी की लैब में पांच मामलों में से चार की जांच पूरी करके रिपोर्ट जांच एजेंसी को भेज दी गई है। पेपर लीक मामले में मंडी लैब में अब मात्र एक मामले की जांच चल रही है, जिसकी रिपोर्ट भी जल्द जांच एजेंसी को भेज दी जाएगी। इसके अलावा स्टेट फोरेसिंक लैब जुन्गा में पेपर लीक मामले में 38 मामलों में 22 मामलों की जांच पूरी करके रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके अलावा 16 मामलों की जांच की जा रही है।
एसएफएसएल में पेपर लीक मामले में पोस्ट कोड 915, 939, 928, 817, 965, 899, 970, 692 व 916 की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक पोस्ट में चार से पांच तरह की जांच की जा रही है। एसएफएसएल में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से प्राप्त मामलों में लगभग 80 प्रतिशत मामलों की जांच रिपोर्ट संबंधित एजेंसी को भेजी जा चुकी है। उपरोक्त केस से संबंधित कुछ मामलों की जांच अभी जारी है। एसएफएसएल से कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से प्राप्त मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। पेपर लीक मामले में डिजिटल से संबंधित मामलों में विशेषकर हार्ड डिस्क, मोबाइल, लैपटॉप व अन्य डिजिटल उपकरण प्राप्त होते हैं जिनमें डाटा प्रचुर मात्रा में होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0