जीजीडीएसडी कॉलेज में 'ध्यान पर व्याख्यान' का किया आयोजन

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, राजपुर में   "मन और शरीर पर ध्यान का प्रभाव" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

Mar 27, 2024 - 17:00
 0  342
जीजीडीएसडी कॉलेज में 'ध्यान पर व्याख्यान' का किया आयोजन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मनोज धीमान। पालमपुर

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, राजपुर में   "मन और शरीर पर ध्यान का प्रभाव" विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय यूनिवर्सिटी के पालमपुर सेंटर की ओर से किया गया। 

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू और अन्य मुख्य केंद्रों से पिछले सैंतालीस सालों से जुड़े भाई साइमन मिशेल ने मुख्य वक्ता के रूप में ध्यान पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों में बढ़ते आत्महत्या के मामलों का भी जिक्र किया।

उन्होंने ध्यान के माध्यम से मन को शांत कर आत्महत्या जैसे भावों को कैसे दूर किया जा सकता है ये भी बताया। उन्होंने छात्रों को अपने दिमाग को शुद्ध कर और शांति से बैठकर जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए प्रोत्साहित किया। पालमपुर संस्था से आई बहन अरुणा ने बताया कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय युवा पीढ़ी को ईश्वर के महत्व, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है और ध्यान के माध्यम से मन को शांत रखने और जीवन में संयम बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आत्मा की शाश्वत प्रकृति, मन की शुद्धता और भगवान की प्रकृति के बारे में भी विचार व्यक्त किए।

कॉलेज के निदेशक व प्रिंसिपल डॉ. विवेक शर्मा ने अपने संदेश में कॉलेज में हुए इस व्याख्यान के सफल आयोजन के लिए संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और आज की युवा पीढ़ी के लिए इसे बहुत लाभकारी बताया। 

उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन के लिए आश्वाशन दिया। इस अवसर पर संस्था से पिछले सताइस वर्षों से जुड़े भाई तिलक राज और कॉलेज के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0