नादौन पुलिस ने नशीली दवाओं के मामले में जांच तेज की, आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

नादौन पुलिस द्वारा गत शनिवार को एक व्यक्ति से पकड़ी गई नशीली दवाओं के मामले में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

Jan 27, 2025 - 22:24
 0  216
नादौन पुलिस ने नशीली दवाओं के मामले में जांच तेज की, आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

नादौन पुलिस द्वारा गत शनिवार को एक व्यक्ति से पकड़ी गई नशीली दवाओं के मामले में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। पता चला है कि आरोपी काफी समय से इस धन्धे में लिप्त है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह दवाइयां कहां से लाता था और आगे कहां इसकी आपूर्ती करता था। गौर हो कि शनिवार शाम गश्त के दौरान झलाण गांव में बाइक पर जा रहे पंकज निवासी गांव टिप्पर को शक के आधार पर रोका था। जिससे तालाशी के दौरान 480 कैप्सूल ट्रामाडोल, 20 गोलियां अल्फ्राजोल तथा 140 ग्राम भुक्की बरामद की थी। आरोपी को पकड़ने में ग्रामीणों का भी सह‌योग रहा। कुछ दिन पूर्व ही इसी गांव के एक युवक को पुलिस ने दस ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा था। जिसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने लुधियाना से एक बड़े सरगना को भी हिरासत में लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पंकज को आज मंगलवार तक तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। तथा आगे जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0