जमा एक और अन्य कक्षाओं में नए आए बच्चों का विधिवत स्वागत किया गया

केंद्रीय विद्यालय नादौन में प्रथम सत्र आरंभ, नए विद्यार्थियों का स्वागत। 64 छात्रों ने प्रवेश लिया, विभिन्न वर्गों में बाँटे गए।

Jun 22, 2024 - 23:50
 0  342
जमा एक और अन्य कक्षाओं में नए आए बच्चों का विधिवत स्वागत किया गया

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

केंद्रीय विद्यालय नादौन में जमा एक का प्रथम सत्र आरंभ हो गया है। यहां अगले सत्र में जमा दो की कक्षाएं भी बैठ जाएंगी। शनिवार को स्कूल के प्रधानाचार्य एस डी लखनपाल ने वर्तमान सत्र में जमा एक कक्षा में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों को स्टेज पर बुलाकर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही वर्तमान सत्र में अन्य कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले बच्चों का भी भव्य स्वागत किया गया। प्रवेश प्रभारी अध्यापिका सीनू देवी ने नए आए सभी बच्चों का स्कूल में विधिवत स्वागत किया वही स्कूल में पहली बार जमा एक की कक्षाएं आरंभ होने पर प्रवेश लेने वाले बच्चों को विशेष तौर पर बधाई दी गई। जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य एस डी लखनपाल ने बताया कि वर्तमान सत्र में विभिन्न कक्षाओं में कुल 64 नए विद्यार्थियों ने स्कूल में प्रवेश लिया है जबकि जमा एक के प्रथम सत्र में कुल 57 बच्चों ने दाखिला हासिल किया है। उन्होंने बताया कि आर्टस ग्रुप में 26 बच्चे तथा साइंस ग्रुप में कुल 31 बच्चों ने प्रवेश पाया है। लखनपाल ने बताया कि साइंस वर्ग में मेडिकल में 16 बच्चे तथा नॉन मेडिकल में 15 बच्चों को प्रवेश मिला है। उन्होंने अपने संबोधन में सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में निरंतर आगे बढ़ना अति आवश्यक है और इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को स्टेज पर बुलाकर उन्हें बधाई दी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0