जनवरी में हिमाचल को छोड़कर पूरे देश में पीडीएस डिपो धारक रहेंगे हड़ताल पर  

ऑल इंडिया पीडीएस डिपो वैलफेयर समिति ने अपनी मांगों को लेकर जनवरी माह से पीडीएस डिपुओं को बंद करने का निर्णय लिया है।

Dec 30, 2023 - 18:33
 0  378
जनवरी में हिमाचल को छोड़कर पूरे देश में पीडीएस डिपो धारक रहेंगे हड़ताल पर  

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश। बड़सर

ऑल इंडिया पीडीएस डिपो वैलफेयर समिति ने अपनी मांगों को लेकर जनवरी माह से पीडीएस डिपुओं को बंद करने का निर्णय लिया है। एक जनवरी से पूरे देश में डिपो धारक हड़ताल पर होंगे, लेकिन हिमाचल पीडीएस डिपो वैलफेयर संस्था इस निर्णय का समर्थन नहीं करेगी। हिमाचल प्रदेश के डिपु खुले रहेंगे और लोगों को अपनी सेवा सुचारू रुप से जारी रखेंगे। प्रदेश डिपो संचालक समिति के अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा है कि ऑल इंडिया पीडीएस डिपो वैलफेयर समिति ने डिपू धारकों के कमीशन वृद्धि को लेकर एक जनवरी से डिपुओं को बंद रखने का निर्णय लिया है लेकिन हिमाचल प्रदेश के डिपो संचालकों की मांग केरल व तमिलनाडु राज्यों के समान मासिक वेतन की है। 
हिमाचल डिपो संचालक समिति द्वारा विधानसभा चुनावों से पूर्व हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान अपनी मांग को कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र में डाला गया है। इसके साथ ही वन टाइम लाइसेंस की मांग को भी कांग्रेस ने अपने प्रतिज्ञा पत्र मे डाला था और इस मसले को लेकर उनकी समिति प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से 3 बार चर्चा भी कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने समिति को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया है। राज्य अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार ने खाद्य आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी किसी भी मंत्री को नहीं दी है, जैसे ही प्रदेश सरकार खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाएगी तो प्रदेश डिपो संचालक समिति का प्रतिनिधिमंडल मंत्री से चर्चा करके प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आगामी रणनीति बनाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0