नादौन कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव और करियर काउंसलिंग कार्यशाला का किया आयोजन

शुक्रवार को सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में आज कैरियर काउंसलिंग एवम् प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में जॉब कोच इन द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

Feb 28, 2025 - 19:47
 0  189
नादौन कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव और करियर काउंसलिंग कार्यशाला का किया आयोजन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 

शुक्रवार को सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में आज कैरियर काउंसलिंग एवम् प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में जॉब कोच इन द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में बैंकिंग, इंश्योरेंस, वित्तीय सेवाएं, रिटेल,रियल एस्टेट, आई टी हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में चयन के लिए छात्रों के साक्षात्कार लिए गए। इस प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय से लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने किया। इस मौके पर प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया ताकि वो इस अवसर का लाभ उठा रोजगार प्राप्त कर सके। इस अवसर पर जॉब कोच इन की तरफ से मानव संसाधक प्रमुख राजीव नय्यर एवं व्यावसायिक संबंध प्रबन्धक एम एल साहनी उपस्थित रहे। वहीं दूसरे कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल व चितकारा यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में स्नातक उपरांत उच्च शिक्षा के अवसर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बीए, बीएससी, बीकॉम , बीबीए , बीसीए के अंतिम वर्ष के छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसरों पर जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता चितकारा यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल अफेयर के वाइस प्रेसिडेंट संजीव साहनी रहे।कार्यक्रम के अंत में कैरियर एवं गाइडेंस सेल के समन्वयक प्रोफेसर रविकांत गर्ग द्वारा इन कार्यक्रमों के वक्ताओं का धन्यवाद किया गया और छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल के सदस्य प्रोफेसर अभिनंदन जैन, प्रोफेसर योगेश कौडल, प्रोफेसर शमी, प्रोफेसर नवीन, प्रोफेसर अंजू व प्रोफेसर आदिका उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0