सुजानपुर वार्ड नंबर 2 संपर्क मार्ग की हालत खराब, आवाजाही हो रही प्रभावित

जिला हमीरपुर के सुजानपुर मुख्य बाजार के साथ वार्ड नंबर- 2 के संपर्क मार्ग की हालत खराब हो गई है। जानकारी के अनुसार इस संपर्क मार्ग में जगह जगह गढे पड़

Nov 28, 2023 - 17:41
 0  432
सुजानपुर वार्ड नंबर 2 संपर्क मार्ग की हालत खराब, आवाजाही हो रही प्रभावित

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो।  रोज़ाना हिमाचल 

जिला हमीरपुर के सुजानपुर मुख्य बाजार के साथ वार्ड नंबर- 2 के संपर्क मार्ग की हालत खराब हो गई है। जानकारी के अनुसार इस संपर्क मार्ग में जगह जगह गढे पड़ गए हैं। जिसकी वजह से यहां आना जाना मुश्किल हो गया है। इसके साथ-साथ संपर्क मार्ग में डाली गई टाइल भी उखड़ चुकी हैं। अति व्यस्तता वाला यह संपर्क मार्ग सुजानपुर मुख्य बाजार के साथ जुड़ा हुआ है इसके साथ -साथ सुजानपुर पालमपुर मुख्य मार्ग के साथ भी यह संपर्क मार्ग जुड़ा हुआ है। इस समय यह रास्ता व्यापारी वर्ग के साथ -साथ ग्राहकों एवं स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए बेहतरीन विकल्प बना हुआ है। लेकिन इसकी हालत को देखते हुए हादसा होने का अंदेशा भी बना हुआ है। 

बता दें इस संपर्क मार्ग के लिए बजट का प्रावधान केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने किया था। इस संपर्क मार्ग का निर्माण वर्ष 2019 में एम पी फंड सांसद निधि एवं नगर परिषद के संयुक्त प्रयासों से करवाया गया था। लेकिन एक बार यह मार्ग बन जाने के बाद इसकी मरम्मत पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

इसलिए स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से आग्रह किया है कि इस संपर्क मार्ग को सही किया जाए ताकि वाहन एवं पैदल आवाजाही प्रभावित न हो। व्यापारी वर्ग में सतीश, मनीष,,कमल, नयन, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, अभिषेक, अरुण, गौरव, प्रदीप व पंकज आदि ने नगर परिषद से आग्रह किया है कि संपर्क मार्ग की हालत को सही किया जाए ताकि वाहन एवं पैदल आवाजाही ठीक हो सके।
इस विषय पर वार्ड पार्षद शकुंतला देवी से बात की तो उन्होंने बताया कि संपर्क मार्ग की हालत सुधारने को लेकर नगर परिषद में इस बात को रखा जाएगा और जल्द ही इसका मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0