वेद धारा ग्लोबल स्कूल में दस दिवसीय संगीत कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ  

वेद धारा ग्लोबल स्कूल में  सारेगामा संगीत अकादमी नादौन द्वारा संस्कार भारती के सहयोग से दस दिवसीय आवासीय संगीत, कला, नृत्य, गायन एवं नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन करके किया गया।

Mar 24, 2024 - 17:34
 0  315
वेद धारा ग्लोबल स्कूल में दस दिवसीय संगीत कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ  

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

वेद धारा ग्लोबल स्कूल में  सारेगामा संगीत अकादमी नादौन द्वारा संस्कार भारती के सहयोग से दस दिवसीय आवासीय संगीत, कला, नृत्य, गायन एवं नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन करके किया गया। इस कार्यशाला में हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर जिला के करीब 70 छात्र एवं छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के शुभारंभ के दौरान सारेगामा एकेडमी नादौन के डायरेक्टर अजय डोगरा, वेद धारा ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज जोशी और प्रबंधक निगम शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। अजय डोगरा ने बताया कि शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य नादौन तथा ज्वालामुखी क्षेत्र में कलाओं की सांस्कृतिक धाराओं को बढ़ावा देना है ताकि बच्चों और युवाओं में भाषा, संगीत, नृत्य, अभिनय कला और नाट्यशास्त्र के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। शिविर में विशेषज्ञ कलाकारों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

अजय डोगरा ने बताया कि नृत्य कला के विभिन्न पहलुओं सहित बच्चों में रचनात्मक कौशल का विकास तथा आध्यात्मिक, बौद्धिक विकास के माध्यम से सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों में अनुशासन, संस्कार व आत्मविश्वास की भावना पर उन्हें जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनेट के समय में बच्चों को इसके दुष्प्रभावों की जानकारी नहीं होती है और वह लगातार इनका प्रयोग कर रहे हैं लेकिन इन 10 दिनों में बच्चों को इससे अलग माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्कार भारती द्वारा शिक्षा और विविध ललित कलाओं का ज्ञान दिया जाएगा। डोगरा ने कहा कि शिविर में प्रतिभाओं की पहचान करके उन्हें निखार कर बेहतर मंच देने का भी प्रयास है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0