केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बद्दी में टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शुभारंभ

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने बुधवार को बद्दी में 120 करोड़ की लागत से निर्मित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, एमएसएमई प्रोद्योगिकी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया।

Feb 15, 2024 - 13:30
 0  1.3k
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने बद्दी में टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शुभारंभ

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने बुधवार को बद्दी में 120 करोड़ की लागत से निर्मित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, एमएसएमई प्रोद्योगिकी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। 100 बीघा जमीन पर स्थापित एमएसएमई टेक्नालॉजी सेंटर का वर्चुअली शुभारंभ किया गया। अब प्रदेश के बच्चों को यहां अपने हुनर को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ निखारने का मंच मिलेगा। साथ ही उद्योगों को भी यहां से ट्रेंड व स्किल्ड स्टाफ की सुविधा मिलेगी। उद्योग मालिक भी इस परिसर में अपने कर्मचारियों को आधुनिक मशीनरी की ट्रेनिंग के लिए भेज सकेंगे। इसी परिसर में उद्योगों को अब डाई, मोल्ड या अन्य इस तरह के उपकरणों के लिए भी दूर भटकने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले उद्यमी इस तरह के कार्यों के लिए नोएडा, लुधियाना या फिर दिल्ली तक जाते थे। एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी के डिप्टी जनरल मैनेजर सुखमान सिंह ने बताया कि एमएसएमई के बद्दी स्थित प्रोद्योगिकी केंद्र को 120 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। यहां एक साथ 60 बच्चे मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कर सकेंगे, प्रोद्योगिकी केंद्र में 100 लडक़ों व करीब 80 लड़कियों के छात्रावास की व्यवस्था भी की गई है। बीबीएन उद्योग संघ के संगठन सचिव मुकेश जैन ने कहा कि यह हिमाचल के लिए बहुत बडी सौगात है। हमारी बहुत सारी जरूरतें इससे पूरी हो जाएंगी और हमें छोटी-छोटी जरूरतें यहां पर पूरी होंगी। लघु उद्योग संघ हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राणा ने कहा कि यह बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के उद्योग जगत के लिए केंद्र सरकार व पीएम मोदी का बहुत बड़ा तोहफा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0