ग्राम पंचायत पनसाई पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, लोगों का जांचा स्वास्थ्य, 103 लोगों के बने आयुष्मान कार्ड

विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को हमीरपुर जिले के नादौन के ग्राम पंचायत पनसाई गांव में पहुंची।

Dec 20, 2023 - 18:58
 0  207
ग्राम पंचायत पनसाई पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, लोगों का जांचा स्वास्थ्य, 103 लोगों के बने आयुष्मान कार्ड
ग्राम पंचायत पनसाई पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, लोगों का जांचा स्वास्थ्य, 103 लोगों के बने आयुष्मान कार्ड

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन
विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को हमीरपुर जिले के नादौन के ग्राम पंचायत पनसाई गांव में पहुंची। यहां पर स्थानीय लोगों द्वारा रथ का स्वागत किया गया। इस मौके पर नादौन मंडल भाजपा के अध्यक्ष एवं बीडीसी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया व बीडीसी के चैयरमैन कमलदत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि जो लोग इन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े नहीं है वह भी अपना पंजीकरण अवश्य करवाऐ इस मौके पर सांसद मोबाइल अस्पताल द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और मुफ्त में दवाइयां भी बाटी गई। 350 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। लोगों के कई प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए गए। केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले से चयनित लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। करीब 103 लोगों ने अपने कार्ड बनाए। इस मौके पर पनसाई बूथ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, पंचायत प्रधान दिनेश शर्मा, उपप्रधान अरुण शर्मा, वार्ड पंच सतीश अग्निहोत्री, सत्या शर्मा , तारो देवी, गुरदास राम व अन्य सभी पंचायत सदस्य मौजूद रहे रथ के समन्वयक हंस राज ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बीएमओ गलोड़ की टीम मौजूद रही। एसबीआई कांगू की ओर से भी केंद्र की योजनाओं के बारे में बताया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने केंद्र की फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। डाक विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों की  ओर से मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस दौरान पनसाई, बेहा, डोहग समेत अन्य आसपास के लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0