नादौन की बेला पंचायत में सड़क के साथ सटाकर लगाई दीवार, व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

नादौन के सती हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास बेला पंचायत में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने संपर्क मार्ग के साथ सटकर दीवार लगाई है, और सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है।

Jan 27, 2024 - 20:40
 0  189
नादौन की बेला पंचायत में सड़क के साथ सटाकर लगाई दीवार, व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 

नादौन के सती हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास बेला पंचायत में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने संपर्क मार्ग के साथ सटकर दीवार लगाई है, और सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। वहीं उस व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने अपनी निजी भूमि पर ही दीवार लगाई है। जानकारी देते हुए ग्रामीण अशोक, रिशु, राजेश, दविंदर, हुकम सिंह बैंस, महेंद्र सिंह, लाल सिंह, प्रदीप सिंह आदि ने बताया कि उनकी सूचना पर लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। इस दौरान पंचायत प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। लोगों का कहना है कि विभाग की टीम और जनप्रतिनिधियों के जाते ही फिर से कार्य शुरू कर दिया गया और सड़क के साथ सटाकर ही दीवार लगा दी गई है। इस संबंध में पंचायत प्रधान अंजना कुमारी ने बताया कि विभाग की सूचना पर मौका देखा गया है। विभाग के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति को नोटिस जारी कर दिया गया है और यदि उसके बावजूद काम बंद नहीं किया गया तो उसके विरुद्ध पुलिस के पास मामला दर्ज करवा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0