फाहल पंचायत में धूमधाम से मनाया महिला दिवस, नशा मुक्ति अभियान का भी किया शुभारंभ

उपमंडल की फाहल पंचायत में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Mar 8, 2025 - 20:48
 0  180
फाहल पंचायत में धूमधाम से मनाया महिला दिवस, नशा मुक्ति अभियान का भी किया शुभारंभ

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 

उपमंडल की फाहल पंचायत में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत में महिलाओं ने नशा मुक्ति अभियान भी आरंभ किया। बैठक के दौरान पंचायत प्रधान रीता कटोच की अगुवाई में महिलाओं ने पंचायत क्षेत्र से नशों को पूर्ण तौर पर खत्म करने के लिए शपथ ली। रीता कटोच ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं में अन्य नशों सहित चिट्टे का बढ़ रहा प्रचलन हमारे समाज के लिए अति चिंतनीय विषय है। युवाओं को इसके चंगुल से बाहर निकालने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट हो कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष तौर पर महिला शक्ति को अहम भूमिका निभानी होगी। रीता कटोच ने बताया कि शीघ्र ही पंचायत में पुरूषों सहित महिला मंडलों के सहयोग से महिलाओं की भी विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा ताकि क्षेत्र में नशीले पदार्थ बेचने व खरीदने वालों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में इस तरह का कार्य करता हुआ कोई पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत में नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पंचायत निवासियों से इस कार्य में अपना अहम योगदान देने का आग्रह किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0