"जय श्री राम" के जयकारों से गूंजा नादौन, पूजित अक्षत कलश को लेकर निकाली शोभा यात्रा

वीरवार को नादौन के इंद्रपाल चौक पर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति नगर की अगुवाई में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया

Dec 28, 2023 - 19:09
 0  297
"जय श्री राम" के जयकारों से गूंजा नादौन, पूजित अक्षत कलश को लेकर निकाली शोभा यात्रा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

वीरवार को नादौन के इंद्रपाल चौक पर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति नगर की अगुवाई में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश का शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। हमीरपुर से लाए गए अक्षत कलश को नादौन बस अड्डा पर पहुंचते ही भव्य पालकी में रख कर शहर भर में ढोल नगाड़े सहित शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्थानीय बाबा बालक नाथ मंदिर, बाल्मिकी मंदिर, में माथा टेकने के बाद इन्हें रामलीला मैदान परिसर के पास स्थित पौराणिक श्री राम मंदिर में ले जाकर पूजा अर्चना की गई। अंत में पूजित अक्षत कलश को पत्तन बाजार स्थित ऐतिहासिक लवणेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित किया गया। शोभा यात्रा के दौरान माहौल पूरा भक्तिमय हो गया सभी भक्त राम नाम का जप करते हुए चल रहे थे वहीं विभिन्न कीर्तन मंडलियां राम भजन गाते हुए चल रही थी। 
जानकारी देते हुए श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति के संयोजक किशोर शर्मा ने बताया कि आगामी एक जनवरी से अयोध्या से आए हुए अक्षत को घर- घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं 6 जनवरी को राधा कृष्ण भवन पत्तन बाजार पर 11 बजे सुबह से 7 जनवरी सुबह 11 बजे तक 24 घंटे के लिए राम नाम का जप भी किया जाएगा। इसके उपरांत 22 जनवरी को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अखाड़ा मंदिर में सुंदरकांड पाठ तथा 11 बजे से दोपहर एक बजे तक शहर के प्रत्येक मंदिर को सजाने संवारने के बाद रात को प्रत्येक घर में दीपावली मनाई जाएगी। इन विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अलग अलग समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाएं अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0