डिग्री कॉलेज नादौन में एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में एनएसएस इकाई के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Feb 10, 2024 - 20:23
 0  288
डिग्री कॉलेज नादौन में एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में एनएसएस इकाई के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए एनएसएस समन्वयक डॉ नवीन शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में सभी खरपतवारो को साफ किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।  जिसमें प्राचार्य, सुपरीटेंडेंट ग्रेड वन हरि कौशल, प्रो विक्रम ठाकुर, प्रो सुदेश जमवाल आदि ने पौधारोपण किया। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय में रखे सभी  गमलों की सफाई की और पौधरोपण किया। दिन प्रथम सत्र मे डॉ नितिका ने मुख्य वक्ता के रूप मे शिरकत की, उनके वक्तव्य का विषय भूकंप की जानकारियों से सम्बंधित था। जिसमें उन्होंने बताया कि भूकंप आने के क्या कारण होते है और राहत एवं बचाव कार्यों से भी अवगत करवाया। इस दिन के द्वितीय सत्र की मुख्य वक्ता डॉ रितिका जाम्वाल रही उन्होंने व्यक्तित्व विकास, जेंडर सेंसटाइजेशन एवं कम्यूनिके़शन स्किल के बारे मे स्वयंसेवियों को जानकारी प्रदान की एवं विषय की बारिकियों से अवगत करवाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0