24 साल के नौसैनिक की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

नादौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्डूहक के मझोग गांव में व्यास नदी में नहाने गए 24 वर्षीय के नौसैनिक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

Jun 4, 2024 - 21:49
Jun 4, 2024 - 22:26
 0  270
24 साल के नौसैनिक की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

नादौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्डूहक के मझोग गांव में व्यास नदी में नहाने गए  24 वर्षीय के  नौसैनिक की डूबने से  दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन राणा पुत्र सुरेश कुमार के तौर पर हुई है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था । मिली हुई जानकारी के अनुसार  सचिन आज दोपहर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था जब उसके सब  दोस्त किनारे पर एक साथ बैठे थे तो सचिन पानी में छलांग लगाकर अकेला नहाने चला गया परंतु वह काफी देर तक बाहर नहीं आया।तब उसके  दोस्तों ने सोचा कि वह नहा ही रहा होगा  क्योंकि सचिन एक बहुत ही अच्छा तैराक भी था। इसी दौरान घटनास्थल के पास ही एक ढलान पर काम कर रहे कुछ लोगों ने शोर मचाया और देखा की कोई पानी में डूब रहा है। यह सुनते ही उसके दोस्तों ने उसे बाहर निकाल भी लिया  और ग्रामीणों के सहयोग से नादौन अस्पताल ले गए  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सचिन के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। लेकिन सचिन एक होनहार छात्र था और नवोदय स्कूल में पढ़ा था और 5 वर्ष पहले ही भारतीय नौसेना में भर्ती हुआ था। आजकल वह छुट्टी पर घर आया था और उसे आए हुए करीब 20 दिन हो गए थे। इकलौते बेटे के इस तरह से संसार छोड़ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ पड़  गया  है क्योंकि घर में सचिन ही एक इकलौता कमाने वाला था और अपने परिवार को पाल रहा था  सचिन अपने पीछे माता-पिता और एक छोटी बहन छोड़ गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0